स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान क्या है? 

स्वच्छ भारत अभियान / क्लीन इंडिया कैंपेन प्रधानमंत्री मोदी एवं भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए सबसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है. यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता की ओर ध्यान देने वाला अभियान है. हालाँकि इससे पहले की सरकारों द्वारा भी इसे अलग – अलग नाम से अलग – अलग तरीके से शुरू किया गया था. परन्तु मोदी सरकार द्वारा शुरू किये गए इस प्रोजेक्ट में पहले की तुलना में काफी हद तक लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैली है.

यह मिशन अपने आप में दो भागों में बंटा हुआ है. स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण / रूरल क्षेत्रों के लिए), इसका संचालन पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है और स्वच्छ भारत अभियान (शहरी क्षेत्रों के लिए), इसका संचालन आवास और शहरी मंत्रालय के तहत किया जा रहा है.

स्वच्छ भारत अभियान का चिन्ह

स्वच्छ भारत अभियान का लोगो गाँधी जी के चश्मे की तरह है, जिसमें स्वच्छ भारत लिखा हुआ है. उन्होंने कहा था कि – यह लोगो यह दर्शाता है, कि गाँधी जी इस चश्मे के माध्यम से देख रहे है, कि उनके द्वारा शुरू की गई यह पहल कितना काम कर रही है.
इस अभियान को शुरू करने के साथ एक टैग लाइन भी जारी की गई है ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’.

स्वच्छ भारत अभियान मुख्य उद्देश्य 
  • भारत में खुले में शौच की व्यवस्था को ख़त्म करना. 
  • अव्यवस्थित शौचालयों को व्यवस्थित शौचालय में परिवर्तित करना. 
  • हाथ से सफाई करने की प्रणाली को हटाना. 
  • लोगों में व्यावहारिक परिवर्तन लाने के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की प्रथाओं के बारे में जागरूक करना. 
  • सार्वजानिक जागरूकता पैदा करने के लिए लोगों को स्वच्छता और सावर्जनिक स्वास्थ्य के कार्यक्रमों से जोड़ना. 
  • स्वच्छता से संबंधित सभी प्रणालियों को डिज़ाइन, एक्सीक्यूट और ऑपरेट करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों को मजबूत बनाना. 
  • पूरी तरह से वैज्ञानिक प्रोसेसिंग शुरू करने के लिए, डिस्पोजल का पुनः उपयोग और ठोस कचरे की रिसाइकिलिंग करना.

योजनायें 
इस अभियान को शुरू करने के लिए एवं सभी उद्देश्य को पूरा करने के लिए निम्न योजनाये बनाई गई है –
  • शौचालय बनवाना एवं उसका उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करना
  • सड़कों की सफाई करना
  • कचरा का प्रबंधन :- कचरा तो सभी जगह इकठ्ठा होता है, ऐसे में उसका सही से प्रबंधन होना भी आवश्यक है.


स्वच्छता स्वच्छ भारत अभियान पर नारे

जागो युवा जागो स्वच्छ भारत हैं तुम्हारा अधिकार लेकिन पहले उठाओं पहले कर्तव्य का भार 
******************* 
 सीमा पर लड़ना ही नही हैं देशभक्ति का नाम स्वच्छ बने देश करों ऐसा काम 
******************* 
 कदम से कदम मिलाओं स्वच्छता की तरफ हाथ बढ़ाओ 
******************* 
 क्या दोगे आने वाले को? पूर्वजो से तुम्हे स्वतंत्र आसमान मिला न करो कोई बड़ा वादा बस दो स्वच्छ आसमा की छाया 
 ******************* 
 युवा शक्ति हैं सब पे भारी, उठाओं झाड़ू गंदगी बाहर करो सारी 
******************* 
 स्वच्छता ही हैं देश का सौन्दर्य, जिसे लाना हैं हमारा कर्तव्य 
*******************

Comments

Popular posts from this blog

प्रदूषण की समस्या