प्रदूषण की समस्या
प्रदुषण क्या है?
हमारे आस-पास के वातावरण को दूषित या खराब करना प्रदुषण है| प्रदुषण शब्द इतना प्रचलित शब्द हो चूका है, जिसे हर दिन मे, हर एक व्यक्ति जाने-अनजाने में एक न एक बार जरुर करता है| दैनिक कार्यो से लेकर तो बड़े से बड़े कार्यो मे तक हमने अपने वातावरण को बहुत दूषित कर लिया है| जिस पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक हो चूका है | बढ़ते प्रदुषण को अगर नही रोका गया तो हम अपने वर्तमान के साथ भविष्य को भी अंधकार में डूबो रहे है|
प्रदुषण के प्रकार
- जल प्रदुषण
- थल प्रदुषण
- वायु प्रदुषण
- ध्वनि प्रदुषण
जल प्रदुषण – बहुत ही प्रचलित लाइन है- “जल ही जीवन है”| पर इस जल का सदुपयोग आज तक किसी ने किया है, यह बहुत बड़ा सवाल है|
जल प्रदुषण के प्रमुख कारण
- गाँव , कस्बो का नगरो व महा-नगरो में रुपान्तरण
- कारखानों के द्वारा
- अनुचित रूप से कृषि कर अपशिष्ट प्रवाह करना
- धार्मिक और सामाजिक रूप से दुरुपयोग : शव का अंतिम संस्कार, तर्पण, स्नान, अनुष्ठान आदि के चलते नदियों में प्रदुषण बड़ते जा रहा है|
थल प्रदुषण – जिस धरती पर मनुष्य रहता है, उसका महत्व नही समझता| कही भी, कैसी भी गंदगी करना जैसे- कही भी कचरा कर देना, थूकना, पेड़ो की कटाई करना, आधुनिक साधनों का अधिक से अधिक उपयोग करना | बिना किसी योजना के कार्य करना, जिससे प्रदुषण बढ़ता है|
थल प्रदुषण के प्रमुख कारण
- वनों की कटाई और मिट्टी का कटाव
- प्लास्टिक के पदार्थों का उपयोग
- खनीज पदार्थो का अत्यधिक उपयोग
- बिजली का अधिक मात्रा मे उपयोग
वायु प्रदुषण के मुख्य कारण
- वाहनों का तेजी से उपयोग
- रोजमर्रा की जिंदगी की होने वाले प्रदुषण
- कारखानों के धुए से प्रदुषण
ध्वनि प्रदुषण – सामान्य जीवन में जीने के लिए, बोलना व सुनना बहुत ही आवशयक है | परन्तु सामान्य आवाज से ऐसी आवाज या तरंगे जिसे सुनना मुश्किल हो जाये ध्वनि प्रदुषण कहलायेगा|
ध्वनि प्रदुषण के मुख्य कारण
- स्पीकर के उपयोग से
- आधुनिक साधनों के उपयोग से
- परिवहन के साधनों के उपयोग से
यह चार मुख्य और बड़े प्रदुषण है, इसके अलावा अन्य प्रदुषण-
- रासायनिक प्रदुषण
- प्रकाश प्रदुषण
प्रदूषण की समस्या और समाधान
- वाहनों का कम से कम उपयोग करना चाहिए|
- मशीनों का उपयोग कम कर , हाथ से बनी वस्तु का उपयोग अधिक करे|
- सौर ऊर्जा से चलने वाले यंत्रो का उपयोग करे|
- कृषि के लिए जैविक खाद का उपयोग करे|
- बढ़ रहे प्लास्टिक के उपयोग को रोके और कचरे के रूप मे फेकें जाने वाले प्लास्टिक को रिसाइकिल कर उपयोग करे|
- अधिक से अधिक पेड़-पोधो लगाये, जल का संग्रह कर उसका सदुपयोग करे|
प्रदुषण के सम्बन्ध मे कानून
प्रदुषण जैसे विशाल समस्या की गंभीरता को देखते हुए कई कानून बनाये गये | जैसे-
- वायु प्रदुषण अधिनियम
- जल प्रदुषण अधिनियम
- ध्वनि प्रदुषण अधिनियम
Comments
Post a Comment